आदिवासी युवती के साथ हैवानियत करने वाले दरिंदे को पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार, अपहरण के बाद मुंबई में डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म

By
Advertisement
Advertisement

आदिवासी युवती का अपहरण कर मुंबई के धारावी क्षेत्र में डेढ़ वर्ष तक बंधक रख कर दुष्कर्म और हैवानियत करने के आरोपित, 22 वर्षीय मुस्लिम युवक फिरोज को कोंडागांव पुलिस ने उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया।

कोंडागांव। छत्‍तीसगढ़ की कोंडागांव पुलिस ने मुंबई के धारावी क्षेत्र में आदिवासी युवती का अपहरण कर डेढ़ साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और पाइवेट पार्ट जलाने के आरोपी युवक फिरोज को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा। पहले आरोपी का लोकेशन दिल्ली में दिखा, लेकिन बाद में उसकी सटीक लोकेशन सुल्तानपुर में पाई गई।

आरोपी ने कबूला अपना गुनाह

सोमवार देर शाम पुलिस फिरोज को लेकर कोंडागांव पहुंची और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।

युवती को अलग-अलग नंबरों से करता था फोन

माकड़ी थाना क्षेत्र की पीड़ित युवती ने बताया कि 2022-23 में उसे एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया था। इसके बाद आरोपी फिरोज बार-बार अलग-अलग नंबरों से उसे फोन करता रहा। एक दिन फिरोज कोंडागांव के अस्पताल पहुंचा और कांच की बोतल फोड़कर उसकी गर्दन पर रख दी, जिससे युवती डर गई। इसके बाद उसने युवती का अपहरण कर उसे मुंबई ले गया।

मुंबई में बंधक बनाकर किया अत्याचार

मुंबई पहुंचकर आरोपी ने युवती को धारावी की एक छोटी सी बस्ती में एक कमरे में कैद कर दिया, जहां खिड़की तक नहीं थी। आरोपी किसी कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। वह जब भी काम पर जाता, तो युवती के हाथ-पांव कपड़े से बांधकर छोड़ता। आरोपी ने रोजाना उससे दुष्कर्म किया और उसे किसी से मदद मांगने का मौका नहीं दिया। डेढ़ साल तक लगातार यातनाएं झेलने के बाद, युवती ने हिम्मत जुटाई और एक दिन फैक्ट्री के मालिक की मदद से वहां से भाग निकली।naidunia_image

रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

कोंडागांव लौटने के बाद पीड़िता ने पुलिस में अपनी आपबीती दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *