आईटीआई राजपुर में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम का किया गया आयोजन

2 Min Read

बलरामपुर, 14 नवम्बर 2024/ जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम ‘‘जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत’’ के अंतर्गत विगत 05 अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम की अंतिम कड़ी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजपुर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, जनजातीय महानायकों के छायात्रित पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

जनजातीय गौरव स्मृति समिति के संयोजक श्री दिनेश कुमार द्वारा कार्यक्रम पर प्रकाश डाला गया। जनपद पंचायत बलरामपुर के अध्यक्ष श्री विनय पैकरा ने जनजातीय समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराते हुए जनजातीय समाज द्वारा जल-जंगल-जमीन के संरक्षण हेतु किये गये संघर्ष एवं देश हित में किये गये बलिदान को स्मरण कराया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक करमा नृत्य, जनजातीय गीत, जनजातीय जीवन कला प्रदर्शन, एकल जनजातीय गान आदि का भी आयोजन किया गया।

05 अक्टूबर से 13 नवम्बर 2024 तक विभिन्न प्रतियोगिताओं (निबंध लेखन, पोस्टर मैकिन्ग, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, कबड्डी, खो-खो, रंगोली, भाषण/कविता/क्वीज एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता) में सम्मिलित उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण मुख्य अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त मुख्य, विशिष्ट एवं अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत राजपुर की अध्यक्ष श्रीमती अनिता बेक, विशिष्ट अतिथि श्री परशु राम भगत, सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष बसंत कुजूर, अतिथि प्राचार्य बलरामपुर श्री सैमुएल पन्ना, प्राचार्य शंकरगढ़ श्री अनानियुस तिर्की, श्री सुरेन्द्र कुजूर, सरपंच ग्राम पंचायत करजी श्री संजय साण्डिल्य, उपसरपंच श्री मुन्ना राम, श्री कृष्ण नाथ जी, श्री संजय गुप्ता जी. श्रीमती अमृता निकुंज, श्री सुरेश यादव उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *