अवैध रेत परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर । जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में अवैध रेत के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुभाग रामानुजगंज अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रधान के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार श्री मनोज पैकरा के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर एवं अवैध रूप से भण्डारित रेत को जब्त किया गया है।

ग्राम विजयनगर में सेंदूर नदी से 03 टैªक्टर के द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इसी प्रकार औरादामर में 200 ट्रिप अवैध रेत भण्डारित कर रखा गया था, जिसे तहसीलदार श्री मनोज पैकरा की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए जब्त किया है। विदित हो कि राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *