अवैध प्रवासियो के पहचान हेतु चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

By
Advertisement
Advertisement

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चलाया गया सघन जांच, निवासियों के आधार कार्ड सहित अन्य पहचान पत्र दस्तावेज किये गए चेक।

न्यू बस स्टैंड स्थित अटल आवास मे 03 पुलिस टीम द्वारा लगभग 100 से अधिक मकानों के रह रहे लोगो से की गई पूछताछ।

यह अभियान जिले के प्रत्येक थाना/चौकी छेत्रो मे चलाया जायगा, अभी तक की जांच मे कोई अवैध प्रवासी नहीं मिला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे जिले की क़ानून व्यवस्था को मजबूत करने के क्रम मे सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/चौकी छेत्रो मे निचली बस्तियों, किरायेदारों एवं अंदरूनी कॉलोनी मे निवास कर रहे लोगो के बिच जाकर सघन जांच कर अवैध प्रवासियो की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त विधिसंगत कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए है।


इसी क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 03 अलग अलग टीम बनाकर न्यू बस स्टैंड स्थित अटल आवास मे सघन जांच अभियान चलाया गया, अभियान अंतर्गत लगभग 30 से अधिक पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा अटल आवास मे घर घर जाकर निवासरत लोगो से उनके पहचाना पत्र लेकर जांच किये गए, आधार कार्ड, राशन कार्ड की भी जांच की गई, लगभग 100 मकानों मे निवासरत लगभग 400 व्यक्तियों के पहचान पत्र के आवश्यक सत्यापन पश्चात निवासरत लोगो को अपने छेत्र मे बाहरी व्यक्तियों के निवास करने की सुचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए,

जांच मे अभी तक कोई भी संदिग्ध या अवैध प्रवासी नहीं मिले है, सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध प्रवासियो की पहचान हेतु सघन जांच अभियान सभी थाना/चौकी छेत्रो मे चलाया जायगा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन एवं संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए है।


सघन जांच अभियान के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक सदरक लकड़ा, प्रधान आरक्षक सतीश उपाध्याय,महिला आरक्षक पूनम, अमरावती, आरक्षक अमरेश सिंह, सुशांत यादव, एहसान फ़िरदौशी सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *