अवैध धान भण्डारण पर की गई कार्यवाही 700 बोरी अवैध धान जब्त

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर 29 अक्टूबर 2025/  शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर 2025 से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये।

कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खाद्य व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सतर्कता के साथ अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही लगातार अवैध धान पकड़कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर श्री नीरनीधी नन्देहा के नेतृत्व में तहसील रघुनाथनगर के ग्राम पंडरी में 700 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर श्री नन्देहा ने बताया कि ग्राम पंडरी निवासी चंबलपति के द्वारा बाहर से लाकर अपने घर में अवैध रूप से लगभग 700 बोरी धान भण्डारित किया गया था, जिसको जब्त कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री कटारा ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *