अवैध कोयला ईट भट्ठा में खपाने की सूचना पर पुलिस की कड़ी कारवाई, 2 टन कोयला सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

By
Advertisement

सूरजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर शत्-प्रतिशत अंकुश लगाने के सख्त निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे जिसके बाद से ही पुलिस सक्रियता के साथ कार्यवाही करने में लगी हुई है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 04.12.2024 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम तिवरागुड़ी चोरकीपानी के प्रियांशु गुप्ता के ईट भट्ठा में अवैध रूप से आमगांव साल्ही खदान से कोयला चोरी कर ईट भट्ठा में खपाने हेतु रखा है।

एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंच रेड कार्यवाही कर प्रियांशु गुप्ता पिता विमल किशोर गुप्ता उम्र 22 वर्ष ग्राम तिवरागुड़ी व शरद रात्रे पिता स्व. दुलारे रात्रे उम्र 40 वर्ष ग्राम टेहुलाडीह, थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के कब्जे से अवैध कोयला 2 टन कीमत 14700 रूपये का जप्त किया है।

मामले में धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू व उनकी टीम सक्रिय रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *