अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक संपन्न

2 Min Read
Advertisement

राजनांदगांव  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ की त्रैमासिक बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल डॉ. हरिंद्र त्रिपाठी द्वारा की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। डीजीआर संबंधित एमबीबीएस के सीट में पूर्व सैनिकों के बच्चों के आरक्षण के संबंध एवं संगठन विस्तार पर चर्चा की की गई। शासन द्वारा 4 एवं 5 अक्टूबर 2024 को आयोजित आर्मी मेला के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में प्रदेश भर में चलाया जा रहे प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षण प्रभारी को सम्मानित किया गया। बैठक में बताया गया कि जिले में रानीसागर स्थित बोटिंग प्वाइंट में मार्च से जुलाई माह तक नि:शुल्क तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बैठक में पूर्व सैनिक परिषद द्वारा 2024-25 की वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।

यह देश का पहला ऐसा कैलेंडर है, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी शहीदों की वीरता और जीवन गाथा को दर्शाया गया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, समाजसेवी यमुना साहू, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष खेमचंद निषाद, प्रदेश महासचिव किशोरी लाल साहू, संरक्षक एवं संस्थापक पवन निषाद संस्थापक सदस्य प्रदीप चंद्राकर, प्रदेश सचिव योगेश साहू, प्रदेश संयोजक रवि साहू, संरक्षक  भुवन लाल देशमुख, बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत शाह, मीडिया प्रभारी देवेंद्र डडसेना, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष बसंत रावटे, गुमान साहू, उमेश गंगबेर, अंगेश्वर सिन्हा, पियूष साव, जीएस भाटिया , संतोष सिंह, कलीराम ठाकुर , युगल किशोर वर्मा, कन्हैया साहू , कृष्ण कुमार, अशोक झा, गणपत सिंह, जनक विश्वकर्मा, एटी राव, भोजेश्वर गंजीर, अमर साव, सीएल साहू , संजय साहू, रोहित साहू सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *