अंबिकापुर: तालाब में डूबने से युवक की मौत, मिर्गी का दौरा आने से हुआ हादसा

By
Advertisement

दरिमा क्षेत्र के नवानगर गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के नवानगर गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झेराडीह निवासी बसंत गिरी के रूप में हुई है। हादसा खर्रा स्टॉप डेम में हुआ, जहां नहाने के दौरान युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह तालाब में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *