अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर का सम्मान समारोह शनिवार को

By
Advertisement
Advertisement

शहर के असलम चौक स्थित क्लासिक मैरेज हाल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ज्यादा ज्यादा छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों को शामिल होने का किया गया निवेदन

चक्रधरपुर। अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर की ओर से 20 जुलाई को सुबह साढे नौ बजे से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपूर के विधायक सुखराम उरांव, विशिष्ठ अतिथि चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डी ई एन सैयद अनवर अली शिरकत करेंगे। इस समारोह में मैट्रिक, इंटर, यूजी,पीजी के मेधावी एवं अन्य क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। शहर के असलम चौक स्थित क्लासिक मैरेज हाल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उपरोक्त सभी वर्ग के मेधावी छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शामिल होकर सम्मान ग्रहण करने तथा कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों की ओर से निवेदन किया गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *