हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस कों मिली सफलता, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

🔷 थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
🔷 आपसी वाद विवाद होने पर आरोपी द्वारा आवेश में आकर अपनी पत्नी कों टांगी के बेट से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
🔷 आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी का बेट किया गया जप्त।

सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि सूचक गायत्री बखला साकिन धनौरा थाना दरिमा द्वारा दिनांक 04/08/24 कों थाना दरिमा आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराई की घटना दिनांक 04/08/24 कों सूचक का पिता शराब के नशे में टांगी के बेट से बकरी चराते हुए घर पहुंचा और सूचक कों बताया की तुम्हारी माँ कों टांगी के बेट से मारकर टांगी के बेट से धक्का देकर खेत में गिरा दिया हू, सूचना पर मौक़े पर रवाना होकर मामले में थाना सीतापुर द्वारा मर्ग क्रमांक 68/24 धारा 194 बी.एन.एस.एस.कायम कर जांच में लिया गया।

⏩ दौरान मर्ग जांच पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किये गए, मर्ग जांच में मामला प्रकाश मे आया कि घटना दिनांक 04/08/24 कों मृतिका मुन्नी बाई अपने पति बातन पंडो कों बकरी चराने से जाने के लिए मना कर रही थी इस बात पर नाराज होकर आरोपी बातन पंडो अपने हाथ में रखे टांगी के बेट से मृतिका कों गंभीर चोट कारित कर धक्का दे कर खेत में गिराकर हत्या कर दिया हैं, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम बातन पंडो उम्र 56 वर्ष साकिन पुटा खर्राडांड थाना दरिमा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी का बेट जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 108/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध कायम कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ लकड़ा, आरक्षक जगेश्वर बघेल, संजय केरकेट्टा, राज जायसवाल शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *