सुशासन तिहार एवं योजनाओं की प्रगति को लेकर जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक

By
Advertisement
Advertisement

सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश

अम्बिकापुर । जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जनपद पंचायत लुण्ड्रा के सभा कक्ष में जनपद पंचायत लुण्ड्रा एवं बतौली के ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुशासन तिहार, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिहान, मनरेगा, एसबीएम, पंचायत संचालन तथा अन्य विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।


सीईओ जिला पंचायत ने बैठक के दौरान आगामी माह में आयोजित किए जाने वाले समाधान शिविरों हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायतों में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करने को निर्देशित किया।

एसबीएम के अंतर्गत पूर्व वर्षों के अपूर्ण सामुदायिक शौचालय कार्यों को लेकर सचिवों पर नाराजगी जाहिर की और उन्हें एक माह की समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मॉडल ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करने को कहा गया।

एनआरएलएम योजना के तहत ग्राम पंचायतों में स्थित तालाबों को महिला समूहों को लीज पर दिए जाने और उन्हें मछली पालन, बकरी पालन तथा अन्य आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने के लिए निर्देशित किया।

मनरेगा योजना के तहत हितग्राहियों का आधार-आधारित भुगतान पूर्ण करने, लंबित कार्यों एवं आंगनबाड़ी भवनों का शीघ्र निर्माण पूर्ण करने साथ ही, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत आवासों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने करने को कहा। जिला सीईओ ने समीक्षा बैठक में चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ करने की दिशा में कार्यवाही के निर्देश भी दिए ।

इस अवसर पर लुण्ड्रा एवं बतौली विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, एसडीओ, सभी तकनीकी सहायक, एसबीएम, एनआरएलएम, पीएमएवाई-जी, नरेगा के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *