सुने मकान से चोरी के मामले मे ख़रीददार आरोपी समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार 01 लाख 30 हजार का मशरुका जप्त

By
Advertisement
Advertisement

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।
:- आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोने चांदी के गहने समेत कुल कीमती मशरुका लगभग 01 लाख 30 हजार रुपये किया गया बरामद।
:- चोरी के मामलो मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनिल कुमार दास साकिन बिशुनपुर खुर्द गोरसीडबरा थाना गांधीनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया दिनांक 04/02/26 को प्रार्थी का पुरा परिवार अपना घर बंद कर जगरनाथपुरी दर्शन करने गये थे कि दिनांक 05/02/26 को प्रार्थी का बडा भाई सुदामा प्रार्थी को फोन कर बताया कि प्रार्थी के घर का ताला टुटा हुआ है और घर का सामान बिखरा हुआ है, तब सूचना पाकर प्रार्थी दर्शन कर वापस घर आकर देखा कि घर का मेन गेट का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था।

रूम अंदर घुसकर देखा तो घर का समान अस्त व्यस्त था और रूम के अंदर का अलमारी का लॉक टुटा हुआ था, अलमारी के अदंर रखा 01 नग सोने का चैन, 01 नग बच्चों का चांदी कड़ा, 01 नग सोने का लॉकेट, 01 नग सोने का नाक का नथनिया, 01 जोड़ी चांदी का पायल, 01 नग चांदी का कड़ा, 02 नग सोने का अंगुठी कुल कीमती मशरुका लगभग 1,30,000/- रूपये एवं नगदी पैसा नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 81/26 धारा 331(4), 305(ए), 3(5), 317(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के संदेही का पत्ता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के संदेही (01) अतुल तिग्गा उर्फ अक्की आत्मज आनंद तिग्गा उम्र 20 वर्ष (02)  सत्यादीप तिग्गा उर्फ टका आत्मज कालाबेर तिग्गा  उम्र 21 वर्ष (03) राजा लड़का आत्मज सूर्या लकड़ा उम्र 20 वर्ष सभी निवासी विशुनपुर खुर्द गोरसीडबरा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा को हिरासत मे लेकर हिमकतअमली से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया,

आरोपियों के निशानदेही पर चोरी की सामान गोरसीडबरा नाला के पास से बरामद किया गया, एवं चोरी के जेवर को दुकान संचालक कमल सोनी को बेचना बताये। पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपी जेवर दुकान के संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (04) कमल सोनी आत्मज गया प्रसाद सोनी उम्र 52 वर्ष साकिन ब्रम्ह रोड थाना कोतवाली अंबिकापुर का होंना बताया,

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर चोरी का सामान खरीदना स्वीकार किया है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी का मशरुका जप्त किया गया है, आरोपी कमल सोनी के विरूद्ध चोरी की सम्पत्ति को अपराधिक दुर्विनियोग के नियत से खरीदना पाये जाने के प्रकरण में धारा 3(5),317 (2), बीएनएस जोड़ा गया है, प्रकरण मे शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक कुंदन पाण्डेय, रमन मण्डल, राहुल सिंह सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *