सीमावर्ती जिले में मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित

2 Min Read

बलरामपुर । पड़ोसी राज्य झारखण्ड में 13 एवं 20 नवम्बर 2024 को विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान होना है। जिले में पड़ोसी राज्य झारखण्ड के बहुत से मतदाता निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों/दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार/व्यवसाय में नियोजित है। छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने ऐसे नियोजित/कार्यरत प्रत्येक श्रमिक/कर्मचारियों को लोक प्रतिनिधित्व, 1951 की धारा 135 ख के तहत मतदान के दिन सवेतन अवकाश मंजूरी में मतदान के दिन को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।




राज्योत्सव में आमंत्रित कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुती

नृत्य एवं सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

कार्यक्रम देखने उमड़ी लोगों की भीड़

बलरामपुर । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित राज्योत्सव के संध्या कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में रीति रिवाज डांस ग्रुप बिलासपुर एवं म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर भिलाई के कलाकारों ने मंच साझा किया। उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रीति रिवाज डांस ग्रुप ने गणेश वंदना में नृत्य कर कार्यक्रम का आगाज किया।

तत्पश्चात उन्होंने विभिन्न बॉलीवुड गानों पर नृत्य कर शानदार प्रस्तुती दी। म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर भिलाई के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गानों की प्रस्तुती दी। उपस्थित दर्शकों ने तालियों के गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए कलाकारों ने घंटों तक लगातार अपनी गीतों का जादू चलाया। महिलाओं में विशेष रूप से संध्या कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया। बच्चों और पुरुषों ने भी आनंद उठाया।

कार्यक्रम के अंत में रीति रिवाज डांस ग्रुप एवं म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर भिलाई के कलाकरों को स्मृति चिन्हं एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के अंत तक पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष श्री भानूप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरिक ओमप्रकाश जायसवाल, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *