सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत यातायात नियमो के तहत की गई सख्त कार्यवाही, कुल 153 प्रकरण दर्ज कर 120150/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

Advertisement

🔷 शहर के कुल 06 पॉइंट पर 60 से अधिक अधिकारी कर्मचारी तैनात कर की गई कार्यवाही।
🔷 मौक़े पर दस्तावेज प्रस्तुत नही करने वाले कुल 32 वाहन चालकों से 9600/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने के मामलो मे कुल 14 प्रकरण दर्ज कर 4200/-रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 दोपहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चालन करने के मामले मे 06 प्रकरण दर्ज कर 3000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 असंवैधानिक पार्किंग के मामलो मे कार्यवाही करते हुए कुल 05 वाहन चालकों से 1500/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना पाये जाने पर कुल 03 वाहन चालकों से 1500/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 अन्य यातयात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 10400/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।


⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे बीते देर शाम राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व एवं देखरेख मे सम्पूर्ण शहर मे कुल 06 पॉइंट मे 60 से अधिक पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की टीम तैनात की गई थी, पुलिस टीम बनारस चौक, नया बस स्टैंड तिराहा, लरंग साय चौक, बिलासपुर चौक, भारत माता चौक, आकाशवाणी चौक पाउंट पर पुलिस टीम शाम 7:00 बजे तैनात की गई थी, जो रात 10:00 बजे तक सभी पॉइंट पर एक साथ सघन चेकिंग अभियान जारी रखा गया।

⏩ पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरान दोपहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालक, वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन से बात करने के मामलो पर एवं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों सहित असंवैधानिक पार्किंग के मामलो मे सख़्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 153 प्रकरण दर्ज कर 120150/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, कार्यवाही के दौरान मौक़े पर दस्तावेज प्रस्तुत नही करने वाले कुल 32 वाहन चालकों से 9600/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने के मामलो मे कुल 14 प्रकरण दर्ज कर 4200/-रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, दोपहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने करने के मामले मे 06 प्रकरण दर्ज कर 3000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, असंवैधानिक पार्किंग के मामलो मे कार्यवाही करते हुए कुल 05 वाहन चालकों से 1500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना पाये जाने पर कुल 03 वाहन चालकों से 1500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, साथ ही अन्य यातयात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों से कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 10400/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि आमनागरिक यातायात के नियमो का पालन करें, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *