संत जेवियर्स स्कूल चक्रधरपुर की छात्रा अनुष्का मुंडरी का हुआ सी.ई.एस.सी रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन ,     

By
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में आयोजित जोनल सिलेक्शन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संत जेवियर स्कूल चक्रधरपुर के बच्चों ने झटके चार पदक

चक्रधरपुर । लिटिल फ्लावर स्कूल, टेल्को, जमशेदपुर के तत्वाधान में आयोजित सी.ई.एस.सी जोनल सिलेक्शन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संत जेवियर्स स्कूल चक्रधरपुर के चार खिलाड़ियों ने सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच अपना जौहर दिखाते हुए कई पदक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। संत जेवियर स्कूल चक्रधरपुर की 9 वीं कक्षा की छात्रा अनुष्का मुंडरी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि रोशन चाकी और जय प्रिंस बांकिरा ने रजत पदक अपने नाम किया वहीं साहिल ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का सराहनीय प्रतिनिधित्व किया।

इन सभी खिलाड़ियों में से अनुष्का मुंडरी का चयन 1 अगस्त से मधुपुर में आयोजित होने वाले सी.ई.एस.सी रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य फादर एस पुथुमय राज ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे विद्यालय और चक्रधरपुर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। इन बच्चों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

हम उन्हें आगामी रीजनल टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वहीं विद्यालय की उप प्रधानाअध्यापिका ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं । साथ ही पश्चिम सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ, के महासचिव अनुराग शर्मा ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, हमारे क्षेत्र के युवा जब खेल के मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, तो वह समाज के लिए प्रेरणादायक होता है। आने वाले रीजनल के लिए इन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।

इस मौके पर विद्यालय के खेल प्रभारी खेल शिक्षक एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों समेत छात्र उपस्थित थे सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी ।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *