शासकीय भूमि छोटे झाड़ का पट्टा बनवाकर बेचने वाले दो सगे भाइयों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज

1 Min Read

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के बसंतपुर पुलिस ने छोटा झाड़ का भूमि को फर्जी पट्टा बनवाकर बेचने वाले दो सगे भाईयों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।

ग्राम बसंतपुर निवासी सीताराम अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को आवेदन पत्र प्रस्तुत शिकायत दर्ज कराया था कि ग्राम बसंतपुर में खसरा नम्बर 611 रकबा 0.15 हेक्टर शासकीय भूमि छोटे झाड जंगल को फर्जी पट्टा बनवाकर पवन कुमार अग्रवाल व श्रवण कुमार अग्रवाल पिता हरिओम अग्रवाल के द्वारा भूमि को अंजनी गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता व संदीप कुमार गुप्ता पिता रामऔतार जाति रौनियार को बेचा है जिसका नामांतरण नहीं हुआ हैं। 24 मई 2024 को तहसीलदार से प्रतिवेदन के माध्यम से जानकारी चाही गई थी जिसमे तहसीलदार के द्वारा जांच प्रतिवेदन पटवारी हल्का क्रमांक 4 रावेल कुमार के प्रतिवेदन अनुसार थाना बसंतपुर भेजा गया जिसमें आरोपी पवन कुमार अग्रवाल व श्रवण कुमार अग्रवाल पिता हरिओम अग्रवाल के द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर उक्त भूमि को रजिस्ट्री कराया था। पुलिस ने दोनो सगे भाइयों के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471 केस दर्ज किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *