विश्व हिंदू परिषद,दुर्गावाहिनी के द्वारा निकाली गई भव्य मानवंदन यात्रा

1 Min Read

रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर दुर्गावाहिनी ने निकाली मानवंदना यात्रा, राष्ट्र और धर्म सेवा का लिया संकल्प

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी के नेतृत्व में रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य मानवंदना यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में दुर्गावाहिनी की बहनों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजिका प्रीति दुबे ने रानी दुर्गावती के अदम्य साहस और बलिदान की कहानियां साझा कर बहनों को प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने धर्म और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में स्वामी कामता महाराज, हर्ष छाबरिया, राजकुमार कश्यप, भागवत राठौर और वैशाली पाण्डेय सहित कई गणमान्य शामिल हुए। इसके साथ ही दुर्गावाहिनी की बहनों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें कशिश साहू, पायल वैष्णव, आकांक्षा साहू, शिवानी, दिशा, कुसुम, किरण, रानी और शालिनी प्रमुख थीं।

यह यात्रा न केवल रानी दुर्गावती के साहसिक जीवन को सम्मानित करने का माध्यम बनी, बल्कि धर्म और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा का संदेश भी फैलाया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *