विधायक प्रेमनगर के प्रयास से 21 करोड़ की सड़क निर्माण स्वीकृत

By
Advertisement

सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव । सूरजपुर जिले के सूरजपुर एवं रामानुजनगर विकासखण्ड अंतर्गत लंबे समय से लंबित कृष्णपुर–बरौला–नेवरा–ऊंचडीह मार्ग निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। ग्रामीणों की यह मांग कई वर्षों से उठती रही, लेकिन समय बदलने के साथ जनप्रतिनिधि भी बदले और मांग अधूरी ही रह गई।
विधायक भूलन सिंह मरावी के कार्यकाल में ग्रामीणों ने एक बार फिर अपनी मांग रखी। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए निरंतर प्रयास किए, जिसका परिणाम अब सामने आया है।

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग, महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार सूरजपुर विकासखंड अंतर्गत भैयाथान मुख्य मार्ग से ऊंचडीह–नेवरा–बरौला–परसापारा–कृष्णापुर मार्ग (लंबाई 12.18 किमी) के निर्माण के लिए ₹21 करोड़ 08 लाख 86 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

ग्रामीणों ने जताया आभार

क्षेत्रवासियों ने इस स्वीकृति को विधायक भूलन सिंह मरावी की सतत पहल का परिणाम बताया और उनके प्रति आभार प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इस मार्ग के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। स्वीकृति मिलने से अब ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, जिससे आवागमन और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *