Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एनडीए के संसदीय दल की बैठक संपन्न हुई जिसमें नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से देश का नेतृत्व सौंपा गया। इसके बाद एनडीए के सभी दलों के नेता और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
