राज्योत्सव में भिलाई का म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी

1 Min Read

राज्योत्सव में होगी सांस्कृतिक संध्या की धूम
एक दिवसीय कार्यक्रम में दी जाएगी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 05 नवंबर को हाईस्कूल ग्राउंड बलरामपुर में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दोपहर 2 बजे से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं दूसरी ओर संध्या कार्यक्रम में रीति रिवाज डांस ट्रूप बिलासपुर एवं भिलाई का म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति, परंपराओं और कला का प्रदर्शन होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *