यूपी समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, इस दिन से मिलेगी राहत

By
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। देश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी बिहार तक गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया। लोग बादल बरसने का इंतजार कर रहे हैं। IMD के मुताबिक दिल्ली,

मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चल सकती है। उत्तर भारत को अभी मानसून के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और झारखंड में अगले चार दिन तक तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यह इन राज्यों के निवासियों के लिए मुश्किल भरे दिन साबित हो सकते हैं।

खेती किसानी पर प्रभाव
मॉनसून की देरी भारतीय कृषि क्षेत्र पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। कृषि क्षेत्र भारत की 3.5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है और मॉनसून इसके लिए जीवनरेखा की तरह है।

कई राज्यों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बंगाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में गर्मी के कारण स्कूलों में 15 जून तक छुट्टी कर दी गई है, जबकि पश्चिम बंगाल में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है।

भारी वर्षा और भूस्खलन
उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है, जबकि दक्षिण, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई है और इस महीने अब तक कुल 14 लोगों की वर्षा जनित घटनाओं में मौत हुई है।

यूपी भीषण गर्मी का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। अगले दो दिनों तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राज्य में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है। हालांकि इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं रात में गर्मी परेशान कर सकती है। न्यूनतम तापमान में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान 40 से लेकर 46 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में 46.3 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी लखनऊ में भी तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वाराणसी, प्रयागराज, इलाहाबाद में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *