महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं ने साझा किये अपने अनुभव

2 Min Read

योजना से महिलाओं के आर्थिक स्थिति में हो रहा सुधार

महिला सशक्तिकरण का बना आधार

बलरामपुर 23 दिसंबर 2024/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है। महतारी वंदन योजना की शुरुआत से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का द्वार खुल गया है, सभी स्तर पर महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है। ग्रामीण अंचल की महिलाएं भी अब अपनी आवश्यक जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता राशि से उन्हें काफी मदद मिल रही है। शासन के एक वर्ष पूर्ण होने एवं सुशासन सप्ताह के अंतर्गत बाजार पारा ऑडिटोरियम के पास महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में पहुंची जिले के विकासखंड बलरामपुर के ग्राम महराजगंज की निवासी श्रीमती प्रतिमा एवं पहाड़ी कोरवा श्रीमती सुंदरी ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना की प्राप्त राशि से वे अपने बेटी की भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के लिए खाता शुरू किये है। योजना से प्राप्त राशि उनके बच्ची के भविष्य को सुरक्षित कर रहीं हैं। इसके साथ ही वे छोटी-छोटी खर्चों में, बच्चो को पढ़ाने लिखाने के लिए भी योजना से प्राप्त राशि का उपयोग करते हैं।

तातापानी धनगांव निवासी श्रीमती निशा पोडार बताती है कि योजना की राशि से छोटा सा व्यवसाय शुरू किया है। जिससे मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। योजना हम जैसी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है। आज मै स्वयं व्यवसाय कर घर खर्च में अपना सहयोग दे रही हु। ये मुख्यमंत्री के बेहतर नीतियों का नतीजा है कि आज महिलाएं भी पुरुषों से कदम से कदम मिला कर चल रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। ऐसे कई परिवार है जो बताते है कि इस योजना से बहुत खुश हैं और इसके लिए शासन को धन्यवाद करती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *