भैंसों को हांक कर ले जाने वाले पांच तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ा, कुसमी पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

कुसमी। जिला बलरामपुर – रामानुजगंज के थाना कुसमी अंतर्गत बेनीपुर में गांव से भैंसों को हांककर ले जा रहे पांच तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में जिगनिया ग्रामीण नदी में नहा रहे थे इस दौरान उन्हें किसी ने आकर बताया कि कुछ लोगों द्वारा बेनीपुर सिमनाकला में चार भैंसों को हांककर ले जाया जा रहा है। सूचना पर सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां पांच व्यक्तियों द्वारा चार भैंसों को हांककर ले जाया जा रहा था। पूछताछ करने पर चारों ने अपना नाम सरफुद्दीन उर्फ बंग्लू पिता फजल हक, इस्लामउद्दीन अंसारी पिता रहीम बक्स मिंया, इनायत अंसारी पिता अजमेर अंसारी, शेखर पैकरा पिता मग्जू पैकरा और जगदीश पैकरा पिता स्वजैना पैकरा बताया जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तथा तस्करों को पंचायत भवन के पास रोके रखा।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होनें भैंसों को बूचड़खाने ले जाने की बात बतायी। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर 4,6,10 कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 11 दर्ज कर आज न्यायालय में पेश किया जहां से आज उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप, आरक्षक धीरेन्द्र चंदेल का योगदान रहा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *