युवा हृदय सम्राट के जन्मदिन पर बैनर पोस्टर से पटा गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सिद्धार्थ दुबे के जन्म दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के भाजपा नेता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। जिस तरह से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मुख्य मार्ग एवं नगर के मुख्य चौक चौराहा पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेताओं के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सिद्धार्थ दुबे के जन्मदिन पर बैनर पोस्टर लगाए हैं उससे सिद्धार्थ दुबे की भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा में लगातार बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सिद्धार्थ दुबे लगातार भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में भाजपा संगठन का काम कर रहे हैं वर्तमान में उन्हें युवा मोर्चा में जिले के महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह जिस तरह सफलता के साथ निभा रहे हैं उसी का परिणाम है कि सिद्धार्थ दुबे के जन्मदिन पर युवा हृदय सम्राट के कैप्शन से जिले के चौक चौराहे बैनर पोस्टर से पटे हुए हैं। युवा नेताओं ने उनके जन्मदिन को खास तरह से मनाने की बड़ी तैयारी की है और देर रात से ही उन्हें भाजपा नेताओं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बधाइयां मिल रही है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सिद्धार्थ दुबे के जन्मदिन को लेकर भाजपा में उत्साह कावातावरण
Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
Leave a Comment


