बेइज्जती करने की नीयत से हाथ बहुत पकड़कर अश्लील टिप्पणी कर मारपीट करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही

By
Advertisement
Advertisement

🔷 थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे 02 आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार।
🔷 महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख़्ती से कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 13/10/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 12/10/24 कों प्रार्थिया अपने पति के साथ अम्बिकापुर आई थी, पति के साथ खाना खाने के बाद अपने पति से जरुरी काम होना बोलकर पैसे की मांग की जो पैसो की बात कों लेकर प्रार्थिया एवं उसके पति के बीच विवाद हो गया जो प्रार्थिया अकेली ऑटो रिक्शा मे बैठकर नया बस स्टैंड चली गई और ऑटो से उतरकर शिवम् होटल के पास बैठी थी इसी दौरान दो युवक आए और दोनों युवक प्रार्थिया कों बुरी नीयत से साथ मे चलने के लिए बोलने लगे, प्रार्थिया द्वारा मना करने पर दोनों युवको द्वारा प्रार्थिया कों बेईज्जती करने की नीयत से हाथ बाह पकड़कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, तब प्रार्थिया मौक़े से भागकर बस स्टैंड पुलिस चौक तरफ आई हैं, जहा पर प्रार्थिया का पति भी मौक़े पर पहुंच गया और घटना कों देखा हैं, प्रार्थिया छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले युवको का नाम पता की हैं जो तुलसी यादव, संतोष यादव साकिन रनपुर का होना बताई हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 712/24 धारा 74, 296,115(2),3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर मामले मे शामिल आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी संतोष यादव एवं तुलसी यादव कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) संतोष कुमार यादव उम्र 25 (02) तुलसी यादव उम्र 32 वर्ष दोनों साकिन रनपुरकला थाना गांधीनगर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रार्थिया से छेड़छाड़ एवं मारपीट की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षाइ भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार,उप निरीक्षक रम्भा साहू, प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी, देवनारायण नेताम,आरक्षक मोतीलाल केरकेट्टा, संजय केरकेट्टा, निर्मल, देवकरण, सैनिक श्याम साहू शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *