बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर IED धमाके, 10 जवान घायल; सभी खतरे से बाहर

Advertisement

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच टकराव की गंभीर खबर सामने आई है। बीजापुर–तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए IED विस्फोटों में सुरक्षाबलों के जवान घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्रेगुट्टा हिल्स में अभियान के दौरान एक के बाद एक कई IED धमाके हुए, जिनकी चपेट में आकर कुल 10 जवान घायल हो गए। इनमें 9 जवान डीआरजी (DRG) के और 1 जवान कोबरा बटालियन का बताया जा रहा है। विस्फोटों के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन जवानों ने संयम और सतर्कता दिखाते हुए मोर्चा संभाले रखा।

घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए देर रात सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार सभी घायल जवान खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है और सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया है। फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *