बिही प्लाट में खेल रहे थे रूपये का दांव लगा कर जुआ

Advertisement

पुलिस ने घेरा बंदी कर पकड़ा जुआरियानों को

तीन जुआरियों से 13990 रुपए,तीन मोबाइल, तीन मोटर साइकिल जप्त

धारा
छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022
3(2)

थाना प्रभारी पेंड्रा को सूचना प्राप्त हुई की
दुबटिया बिही प्लाट में कुछ लोग  तास पत्ती से रूपये पैसे का दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है । सूचना पर से थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता तिवारी के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी पेंड्रा को वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए।

थाना पेंड्रा की टीम के द्वारा दुबटिया बिही प्लाट में रेड कार्यवाही कर 1 ओमप्रकाश पिता प्रकाश जाति काशी उम्र 23 वर्ष सेकंड सारथी मोहल्ला पेंड्रा 2 शिवेंद्र कुमार पिता छोटेलाल प्रजापति उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 15 थाना पेंड्रा 3 रामकुमार पिता चुन्नेलाल कश्यप उम्र 40 वर्ष साकिन पतगवा कटेल पारा थाना पेंड्रा से  रकम 13990 रुपया तीन नग मोबाइल एवं 52 पत्ती ताश तीन मोटरसाइकिल जप्त किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *