बालू परिवहन कर रहे ट्रालियों पर सोरडा़ वीट वन विभाग ने की कार्यवाही।

Advertisement

वन विभाग द्वारा आर्थिक रूप से दंडित कर दुबारा ऐसा करने पर वाहन जप्त करने की चेतावनी देकर ट्राली को छोडा़ गया।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रेत के अवैध खनन और परिवहन पर नजर रखने की जिम्मेदारी अब ओडिशा में राज्य सरकार ने वन विभाग के हाथों सौंप दी है।

बिसरा और नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले विभिन्न अंचलों में तेतेरकेला बालू घाट, बंबुआ बालू घाट, झीरपानी बालू घाट, खंटग कुदर बालू घाट से ट्रक, डम्पर, ट्राली के माध्यम से बालू परिवहन किया जाता है पर इनमें से किसी बालू घाट की नीलामी नहीं हुई है। इन बालू घाटों से अवैध खनन कर बालू की कालाबाजारी की जाती है।

पर वन विभाग की कडी़ कार्यवाही की वजह से अब बालू माफियाओं की दुकान बंद होती नजर आ रही है। ऐसे में गरीबों को मिलने वली सरकारी आवास योजना, शौचालय, और सीमेंट-कंक्रिट की बनने वाली ग्रामीण रास्तो, सड़को मकान निर्माण आदी कार्यो पर इसका सीधा असर होगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *