बनारस उत्तर प्रदेश में बजा भवप्रीता डांस एकेडमी का डंका

3 Min Read

बनारस अस्सी घाट में आयोजित नेशनल कत्थक डांस कॉम्पीटिशन कृष्ण प्रिया महोत्सव संस्करण 8 में सौम्या भारती प्रथम शौर्य मिश्रा द्वितीय और सिया दुबे तृतीय पुरस्कार जीता….
गायन में भवप्रीता डांस एकेडमी के गुरु आँजनेय पाण्डेय ने द्वितीय पुरस्कार जीता वही गुरु अनंता पाण्डेय को सर्वोत्तम कलायन सम्मान दे नवाजा गया


बनारस अस्सी घाट में श्री कृष्ण प्रिया नेशनल डांस कॉम्पीटिशन की धूम मची हुई है। इस आयोजन का यह आठवा संस्करण है जिसमे दिल्ली मुंबई लखनऊ उड़ीसा कोलकाता चेन्नई और अन्य जगहों के नृत्य कलाकारों का जमावडा था.. इस आयोजन में छत्तीसगढ़ रायगढ़ से भवप्रीता डांस एकेडमी के स्टूडेंट्स ने भी भाग लिये थे। 26 दिसंबर को रायगढ़ के लिए ये दिन और भी यादगार बन गया।

भवप्रीता डांस एकेडमी की सौम्या भारतीय ने सेमी क्लासिकल ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेमी क्लासिकल ज्यूनियर सोलो में शौर्य मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे और सेमी क्लासिकल में सिया दुबे तीसरे स्थान पर रही। वही राष्ट्रीय स्तर के लाईट वोकल गायन में भवप्रीता डांस एकेडमी के गुरु आँजनेय पाण्डेय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

आँजनेय के परफार्मेस के दौरान निर्णायक मंडल के गुरु मन्त्रमुग्ध हो गए और आँजनेया के परफार्मेस का वीडियो बनाने लगे। वही भवप्रीता डांस एकेडमी की गुरु अनंता पाण्डेय के फेस्टिवल परफार्मेस ने सभी का मन मोह लिया। अनंता को बनारस काशी का सर्वोत्तम नृत्य सम्माम सर्वोत्तम नृत्य कलायन से सम्मानित किया गया।

भवप्रीता डांस एकेडमी के डायरेक्टर द्वय दिव्या पाण्डेय और साकेत पाण्डेय ने बहुत आशीर्वाद और शुभकामनायें दी। अस्सी घाट में केक काटकर इस जीत का जश्न मनाया गया। सौम्या भारती ने अहमदाबाद में अनास नेशनल डांस कॉम्पीटिशन में हिप हॉप में प्रथम स्थान प्राप्त किया था वही नन्हा शौर्य मधुगुंजन में प्रथम स्थान पर रहे थे इन सब के बीच सिया दुबे ने अपने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय स्तर के डांस कॉम्पीटिशन में तीसरे स्थान पर रही। आँजनेय पाण्डेय गायकी में अपना लोहा तो समय समय पर मनवाते ही रहते है अपने पहले ही बड़े प्रयास में द्वितीय स्थान प्राप्त. किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *