प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट के हेर्ष विश्वकर्मा को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी  (GAT-B 2025) में मिला  249 रैंक, संस्था के निदेशक हिमांशु प्रधान ने किया सम्मानित

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर । टोकलो रोड स्थित हंसदा भवन में प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट चक्रधरपुर की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी  (GAT-B 2025) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हेर्ष विश्वकर्मा के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक हिमांशु प्रधान ने हेर्ष विश्वकर्मा एवं उनके पिता उत्तम विश्वकर्मा  को संस्थान का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट चक्रधरपुर का छात्र हेर्ष विश्वकर्मा, पिता उत्तम विश्वकर्मा, माता चंद्रकांता शर्मा संतोषी मंदिर , चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड निवासी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी  (GAT-B 2025) में ऑल इंडियन रैंक (AIR) 249 प्राप्त किया है । हेर्ष विश्वकर्मा को एम.टेक बायोटेक्नोलॉजी (M.Tech Biotechnology) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी (IIT, MANDI) , राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला (NIT, AGARTALA) अथवा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी  सिलचर (NIT SILCHAR) मिलने की संभावना जताई जा रही है।

हेर्ष विश्वकर्मा अपना 10 वीं जैक बोर्ड ,12 वीं विज्ञान सीबीएसई बोर्ड तथा बीटेक-बायोटेक्नोलॉजी बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा रांची से पढ़ाई पूरी की । हेर्ष विश्वकर्मा 10 वीं, 11वीं एवं 12 वीं विज्ञान की कोचिंग प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट चक्रधरपुर से किया था। हेर्ष विश्वकर्मा अपने पूर्व गणित शिक्षक हिमांशु प्रधान से मुलाकात करने के लिए संस्थान पहुंचे थे। इस अवसर पर प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट परिवार ने उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। प्रेरणा केरियर इंस्टीट्यूट चक्रधरपुर के निदेशक हिमांशु प्रधान ने हेर्ष विश्वकर्मा को अपना आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *