पद्मिनी ज्वेलर्स के ऊपर की दुकानों में लगी आग, डीएसपीएम की दमकल मौके पर

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा। पावर हाउस रोड स्थित से प्लाजा में संचालित पद्मिनी ज्वेलर्स आभूषणों की दुकान के ऊपरी तल की दुकान में आज सुबह आग लग गई। बगल की दुकानों तक आग ना पहुंच सके, इसके लिए लोगों ने समान हटाना शुरू किया है। अब तक कि जानकारी के अनुसार आसपास की कुछ दुकान आज की लाफ्टर में गिरने के बाद पूरी तरह से स्वाहा हो गई जिससे खतरा बढ़ गया है।

सूचना दिए जाने के बाद सीएसईबी की डीएसपीएम इकाई से दमकल के साथ कर्मचारी पहुंचे हुए जो आग पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे है। प्रशासन के अधिकारियों ने जिले के कुछ और उपक्रमों से दमकलों की व्यवस्था यहां पर करने की बात कही है। आग लगने की प्रारंभिक बजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र के आसपास काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगना शुरू हुई है। इसे देखते हुए भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

घटना के बाद एसएस प्लाज़ा और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनज़र खाली कराया गया। राहत की बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में रखा सामान जलने से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *