धोखाधड़ी के मामले मे आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

:- थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी द्वारा हल्का पटवारी रहते हुए दूसरे की जमीन को बिक्री करने की बात बताकर प्रार्थी को झांसे मे लेकर लगभग 14 लाख से अधिक रकम की, कि गई थी ठगी।
:- पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी से हल्का पटवारी द्वारा स्टाम्प का लिखा पढ़ी किया गया जप्त।
:- धोखाधड़ी सम्बन्धी मामलो मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19/10/25 को प्रार्थी मुनेश्वर राम पैकरा साकिन करौली थाना धौरपुर द्वारा थाना धौरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी के साथी शिक्षक अनुक दास को हल्का पटवारी ग्राम करौली जीवन प्रकाश एक्का के द्वारा, हिरमनिया निवासी करौली के कहने पर खसरा नंबर 203 रकबा 0.124 हेक्टेयर जमीन को 16 लाख रूपया में बिक्री करने की बात बोला गया था, जिस पर प्रार्थी के साथी शिक्षक अनुक दास के द्वारा प्रार्थी को बताने पर जमीन खरीदने का सहमती बना और अन्य शिक्षक सुर्यदेव तिग्गा तीनों मिलकर रूपये की व्यवस्था किये और दिनांक 26/12/24 को प्रार्थी के द्वारा पटवारी जीवन प्रकाश एक्का को 9,00,000/- रूपया दे दिया गया,

तथा हल्का पटवारी के द्वारा भूमि विक्रेता हिरमनिया व अपना नाम लिखकर रूपये प्राप्त करने का हस्ताक्षर कर प्रार्थी को 50 रूपये के स्टांप में लिखापढी किया गया, बाद में हल्का पटवारी के द्वारा भूमि विक्रेता का तबीयत खराब हो जाने पर रूपये की आवश्यकता होना बताते हुए दिनांक 04/01/25 को पुनः 5,12,950/- रूपया ले लिया गया और उसी स्टांप पेपर के खाली स्थान में हस्ताक्षर कर दिया गया, जब प्रार्थी जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात बोलते थे तो हल्का पटवारी के द्वारा बहाना बनाकर घुमाया जाने लगा, तब प्रार्थीगण भूमि विक्रेता हिरमनिया से मिले तब हिरमनिया के द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा कोई जमीन बिक्री नहीं किया जा रहा है, न ही पटवारी जीवन प्रकाश एक्का को इस संबंध में बोला गया है।

यह जानकारी होने पर प्रार्थीगणों के द्वारा हल्का पटवारी को जमीन रजिस्ट्री एवं पैसा वापस करने की बात बोलने पर एक कागज में पैसा वापस करने की बात बोला गया, जो पैसा वापस नहीं किया गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 52/25 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी से हल्का पटवारी द्वारा स्टाम्प का लिखा पढ़ी जप्त कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश मामले के आरोपी जीवन प्रकाश एक्का को पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *जीवन प्रकाश एक्का आत्मज निर्मल एक्का उम्र 38 वर्ष साकिन सिलसिला थाना लुन्ड्रा* का होना बताया, प्रार्थी एवं गवाहों के कथन अनुसार एवं प्रकरण में आये तथ्यों पर अभियुक्त के विरुद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

⏩ संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, महिला आरक्षक ज्योति पैकरा, आरक्षक प्रदीप बखला, हरिकिशन, पंकज देवांगन सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *