धान खरीदी की सुविधाओं पर किसानों ने साझा किए अपने सुखद अनुभव

2 Min Read

जिले में अब तक 13 लाख 64 हजार क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी, अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर भी प्रशासनिक टीम रख रही निगरानी

ग्राम सकालो के रहवासी सतेंन्द्र सिंह 50 क्विंटल धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे। वे बताते हैं कि धान बेचने में इस बार कोई परेशानी नहीं हुई। हम सब किसान बहुत खुश हैं, कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। साथ ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीदने का भी ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने हमें ये तोहफा दिया है।
ग्राम नर्मदापारा की सरला पाण्डेय ने बताया कि मैं हर साल लगभग 30 क्विंटल धान बेचती हूं। इस वर्ष मुझे प्रति क्विंटल धान के बदले 3100 रूपये मिलेंगे। यह बहुत खुशी की बात है कि सरकार ने जो वादा किसानों से किया था, वह आज पूरा हुआ। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देना चाहती हूं।

23 दिसंबर की स्थिति में जिले में 13 लाख 64 हजार क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदी

जिले में चालू खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु 14 नवम्बर से शुरू धान खरीदी में 43.01 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी की गई है। पंजीकृत 62 हजार 409 किसानों में से 23 दिसम्बर तक की स्थिति में 26 हजार 840 किसानों से 13 लाख 64 हजार 610 क्विंटल की धान खरीदी की गई है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। इसके साथ ही अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर लगातार प्रशासनिक टीम द्वारा निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी तक जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *