डॉक्टर मस्तिष्क है तो नर्स बहने और भाई उसका हृदय और फेफड़ा – डॉ मिश्र चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल मनाया गया नर्स दिवस

Advertisement

डॉक्टरों और नर्सों ने फ्लोरिडा नाइटिंगेल की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर व केक काटकर मनाया नर्स दिवस

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर मंडल रेलवे अस्पताल में सोमवार को नर्स दिवस मनाया गया। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के ऑडिटोरियम हाल में मनाए गए नर्स दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुब्रत कुमार मिश्र ने कहा कि डॉक्टर मस्तिष्क है तो नर्स बहनें और भाई उसका हृदय और फेफड़ा है।

जब तक इनकी समन्वयता सुनिश्चित नहीं होता मरीज का ईलाज पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में नर्सिंग सेवा काफी उच्च गुणावता की है। उन्होंने चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल को एक उन्नत अस्पताल की संज्ञा दी और कहा कि यहां की नसें फ्लोरिडा नाइटिंगेल के प्रेरणा को लेकर लोगों को सेवा करती है।

उन्होंने चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के निरंतर विकास की और आगे बढ़ने की बात कही जिसमें नसों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आने वाले दिनों में अस्पताल को और बेहतर बनाने और मरीजों को उच्च गुणवत्ता का स्वस्थ सेवा प्रदान करने का भरोसा दिया । इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा सलाहकार डॉ एस सोरेन, डॉ जी सोरेन ने भी फ्लोरिडा नाइटिंगेल के मानव सेवा बारे में विस्तृत व्यक्तव्य रखा ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी पवन शर्मा और वरिष्ठ नर्स ज्योति सुंडी, कुमुद सहित अन्य नर्सों ने फ्लोरिडा नाइटिंगेल की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित किया एवं केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नर्स कुमुद और ज्योति सुंडी ने भी फ्लोरिडा नाइटिंगेल के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके मानव सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया ।

इस अवसर पर अन्यों में से डॉ राकेश टांडी, डॉ प्रिंसी एम, डॉ जी के सामड, वरिष्ठ नर्स स्नेहलता शाखाहरे, एस नाग,स्वास्थ्यकर्मी विजय भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में अस्पताल कर्मी शामिल हुए। समारोह में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लाइफ की और से मिस्टर ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम शामिल होकर चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के नर्सिंग सेवा का सराहना किया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *