झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैठक में भाजपा को हराने का लक्ष्य लेकर काम करने का कार्यकताओं को दिया मंत्र,

Advertisement

झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैठक में भाजपा को हराने का लक्ष्य लेकर काम करने का कार्यकताओं को दिया मंत्र 20 सूत्री कार्यक्रम अध्यक्ष दोडाय जोको ने कहा कार्यकता लोगो का विश्वास जीतने पर बल दें

चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड के कराईकेला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का प्रखंड के 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष दोड़ाय जोंकों की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की लोकसभा चुनाव 2024 के ऐतिहासिक जीत की सफलता पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दिया।

बैठक में जुटे कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चिंतन-मंथन करते हुए पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता जैसे विषयों पर बल दिया गया। चुनाव संबंधी विषयों पर सभी से अपने अपने विचार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर चुनाव में बेहतर परिणाम लाने के लिए कड़ी मेहनत करने तथा स्थानीय लोगो की सेवा प्रदान कर उनका विश्वास जीतने का संकल्प लिया गया। क्षेत्र में सामूहिक तौर पर सांगठनिक कार्यों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी लेने पर सहमति बनी।

बैठक में दोड़ाय जोंको ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाम कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य होगा, झारखंड से भाजपा का सूपड़ा साफ करना। बैठक में पूर्व मुखिया राजेन्द्र मेलगांडी, प्रखंड सचिव मार्टिन हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज डांगिल , कराईकेला पीड़ के मानकी नरेश बनरा, मुंडा बलराम हेम्ब्रम ,मुंडा राम बोदरा,मुंडा देबेन्द्र कर्मा, हरि कंडेयांग, बेरगा पूर्ती, कृष्णा जोंकों, राजकुमार हेम्ब्रम, सोमा सामड, मुंडा दुबराज बोदरा,कांडे हेम्ब्रम, पंकज गागराई, बाबूराम बनरा,आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *