झामुमो की जिला प्रखंड और पंचायत कमेटी की टीम रांची के लिए रवाना

Advertisement

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय समिति की बैठक आज

चक्रधरपुर। झारखंड विधान सभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय कमिटी की बैठक रांची के सोहराय भवन में आयोजित की गई है। मंगलवार पूर्वान्ह को होने वाले बैठक में भाग लेने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी, चक्रधरपुर प्रखंड और पंचायत कमेटी का दल मंगलवार को चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में रांची के लिए रवाना हो गए। इस बैठक में माननीय केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन स्वयं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे ।

झामुमो केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसार उक्त विशेष बैठक में प.सिंहभूम जिला में निवास करने वाले सभी केन्द्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला समिति के सभी पदाधिकारी, विभिन्न वर्ग संगठनों के सभी जिला अध्यक्ष व सचिव, सभी प्रखंड, नगर समिति के पांच पांच पदाधिकारी प्रखंड और नगर अध्यक्ष व सचिव सहित गठित पंचायत समितियों के अध्यक्ष व सचिव की टीम पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सह माननीय विधायक चक्रधरपुर सुखराम उरांव की अगुवाई में संगठनात्मक बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए आज रांची रवाना हो गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *