जशपुर पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को रायपुर से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

By
Advertisement
Advertisement

जशपुर, 17 सितम्बर 2025/ महिला संबंधी अपराध के एक गंभीर मामले में थाना बगीचा क्षेत्र का फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। जशपुर पुलिस ने तकनीकी टीम व मुखबिर तंत्र की सक्रियता से आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से धर दबोचकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना बगीचा अंतर्गत चौकी सोनक्यारी क्षेत्र की एक पीड़िता ने दिनांक 08 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरवरी 2025 में उसका रिश्ता अंकित किस्पोट्टा (29 वर्ष) निवासी बगीचा क्षेत्र से तय हुआ था। इस दौरान आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना होता था।

दिनांक 30 मार्च 2025 को आरोपी पीड़िता को उसके माता-पिता से पूछकर अपने गांव ले गया। उसी रात शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी लगातार पीड़िता के घर आता रहा और शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता चार माह की गर्भवती हो गई, तब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

एफआईआर एवं विवेचना
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अंकित किस्पोट्टा के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (2)(m) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामला थाना बगीचा क्षेत्र का होने से अपराध क्रमांक 162/25 दर्ज कर जांच में लिया गया।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी घटना दिनांक से फरार है। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। उसे पकड़ने दो बार पुलिस टीम रायपुर भी भेजी गई, लेकिन आरोपी हर बार चकमा देकर फरार हो गया।

आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस की तकनीकी टीम और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन रायपुर में पाई गई। जानकारी मिलने पर बगीचा थाना पुलिस टीम ने जीआरपी पुलिस रायपुर के सहयोग से रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

अधिकारीगण की भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किंडो, आरक्षक मुकेश पांडे, रमेश गृही एवं नगर सैनिक बलि राम रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का वक्तव्य
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *