छत्तीसगढ़: बालोद में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 6 की मौत, 7 गंभीर घायल

By
Advertisement
Advertisement

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एक एसयूवी को टक्कर मार दी, जिससे एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

यह दुर्घटना आज सुबह डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ट्रक चालक मौके से फरार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *