छत्‍तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन, 18 डीएसपी बने एडिशनल एसपी

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति की गई है। पदोन्नत पुलिस अफसरों को नई पदास्थापना भी दी गई है। लिस्ट में 18 डीएसपी व सहायक सेनानियों को एडिशनल एसपी में पदोन्नत किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नति की गई है। पदोन्नत पुलिस अफसरों को नई पदास्थापना भी दी गई है। लिस्ट में 18 डीएसपी व सहायक सेनानियों को एडिशनल एसपी में पदोन्नत किया गया है।

महासमुंद में पदस्थ डीएसपी कृष्ण कुमार पटेल को राज्य इन्वेस्टीगेशन एजेंसी(एसआइए)पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। इनके साथ ही विश्व दीपक त्रिपाठी को अनु. अधिकारी बस्तर से बलरामपुर रामानुगंज का एएसपी बनाया गया है।

उदयन बेहार को उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से एएसपी आसूचना शाखा, कांकेर कैंप पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। नवनीत कौर को एसडीओपी बालोद से मुंगेली एएसपी, सरगुजा डीएसपी अमित पटेल को आसूचना शाखा कैंप बस्तर का एएसपी बनाया गया है।

इसके साथ ही छसबल भिलाई के सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी गंगा उपाध्याय को उप सेनानी 8वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव जिला भेजा गया है। अनु. अधिकारी बलौदाबाजार भाटापारा के एश्वर्य कुमार चंद्राकर को एएसपी आप्स नारायणपुर बनाया गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *