ग्राम पंचायत आरागाही से ग्राम पंचायत ताम्बेश्वरनगर तक निकली गई तिरंगा यात्रा

By
Advertisement
Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान में देशभक्ति का अनोखा उत्साह

तिरंगे की शान में गुंजे नारे, घर-घर फहराने का लिया संकल्प

बलरामपुर,10अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस 2025 अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण में आज जिले के ग्रामीण अंचल में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। जिसके अंतर्गत आज विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत  ग्राम पंचायत आरागाही से ग्राम पंचायत ताम्बेश्वरनगर तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा के दौरान सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, तिरंगा हमारी शान है जैसे नारे लगाए। देशभक्ति गीत, नारों और तिरंगे की शान में लगे जयघोष ने वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। इस यात्रा में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुनिल तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रणवीर साय, करारोपण अधिकारी श्री सुरेश सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, स्व-सहायता समूह के दीदी  एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रणवीर साय ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और महत्व से जोड़ना है। यह हमारी एकजुटता, और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है। साथ ही अभियान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और कर्तव्यों को निभाने का सुनहरा अवसर है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा  फहराने से बच्चों और युवाओं में देशप्रेम और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होगी।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ अभियान चलाया जा रहा है।

एक तरह से कहा जा सकता है कि तिरंगा यात्रा से प्रेरित होकर हर घर तिरंगे से सजेगा साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ आपसी एकजुटता और सामाजिक सहयोग की भावना भी प्रबल होगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *