किसान के घर में लगी आग, लाखों का धान खाक, पांच मवेशियों की भी जलकर मौत

2 Min Read

सूरजपुर । जिले के जनपद पंचायत रामानुजनगर के ग्राम सोनपुर में दिल्केश्वर साहू पिता रामप्यारी साहू नामक किसान के घर में बीती रात आग लग गई , जिससे घर में रखा लगभग 100 बोरी धान और पैरा जलकर खाक हो गया l आग इतनी भयावह थी कि उसकी चपेट में आ जाने से पांच मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई संभावना व्यक्त की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट लगी है। किसी शरारती तत्व का हाथ होने की भी आशंका भी व्यक्त की जा रही है। 

इन दिनों जिले भर में धान कटाई और मिसाई का काम जोरों पर है l हर किसान अपने खेतों से पके हुए धान की खड़ी फसल की कटाई, ढुलाई और मिसाई करने में व्यस्त है l ऐसे में किसी भी किसान की मेहनत की कमाई का खाक में मिल जाना बड़ी चिंता का विषय हैl   घटना की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी ग्राम सोनपुर पहुंच कर पीड़ित किसान परिवार को हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया

विधायक भूलन सिंह मरावी की तत्परता और सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने आगजनी की घटना की खबर मिलते ही तत्काल अनुविभागीय अधिकारी अजय मोडीयम, तहसीलदार सूर्यकांत साय को सूचना दी और घटना स्थल पर बुलाकर मामले की गंभीरता से जाँच कर तत्काल उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया l

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *