कलेक्टर कटारा के द्वारा धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण

By
Advertisement
Advertisement

पारदर्शिता के साथ धान खरीदी के दिए निर्देश

बलरामपुर, 28 जनवरी 2026/ जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से जारी है। धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा लगातार धान उपार्जन केन्द्रों का सघन दौरा किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कटारा ने विकासखण्ड बलरामपुर के धान उपार्जन केंद्र तातापानी एवं विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के उपार्जन केन्द्र रामानुजगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में टोकन, पंजीकृत किसानों की संख्या, अब तक की गई धान खरीदी की मात्रा तथा शेष किसानों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रभारियों से धान खरीदी के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि पात्र किसानों से धान खरीदी करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधितों को निर्देशित करते हुए कहा कि शेष दिनों में मिशन मोड में कार्य करते हुए सभी पात्र किसानों से समयबद्ध तरीके से धान खरीदी सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने केंद्र पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सभी पात्र किसानों से धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी उपज का विक्रय करें।

कलेक्टर ने समिति प्रभारियों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ धान खरीदी करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने अवैध धान की आवक पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *