कई सालों के बाद नागपंचमी पर आज बन रहा ये खास योग, प्रेम में मिलेगी सफलता, जमकर बरसेगा धन

By
Advertisement
Advertisement

ग्रहों की चाल से आने वाले समय की घटनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है और यही वजह है कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से अपना राशि देखता है। 08 अगस्त 2024 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है।

09 अगस्त 2024 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 12:00 -12:52 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10:47 -12: 26 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है:-

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शत्रु के उकसावे में न आएं। वो स्वंय नतमस्तक होंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। अभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। रोक के रखें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। घरेलू विवाद बढ़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। नया व्यापार शुरुआत करने से अभी बचें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन-हानि के योग हैं। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय परेशान करेगा। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन परेशान रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्यापार लगभग ठीक-ठाक चलता रहेगा। आय के स्तोत्र में अभी पूरा भरोसा न रखें। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य में भरोसा करके कोई काम न करें अभी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा। मान-सम्मान पर ठेस लगने वाले काम न करिएगा, नहीं तो परेशान हो जाएंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी भी मध्यम है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। हरी वस्तु का दान करें। गणेश जी को प्रणाम करें।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *