ओडिशा के नये मुख्यमंत्री के रूप में मोहन चरण माझी ने शपथ ग्रहण कर मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया है।

By
Advertisement
Advertisement

साथ ही नये मंत्री मंड़ल का भी गठन किया गया है,राज्यपाल ने भी इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस बात की जानकारी सास्वत मिश्रा, आईएएस प्रधान सचिव, राज्यपाल, ओडिशा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया के साथ साझा किया है।

प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक 614/एसजी दिनांक 12 जून 2024 में इस बात का उल्लेख किया गया है किओडिशा के राज्यपाल, श्री रघुबर दास ने मुख्यमंत्री, ओडिशा की सिफारिश पर उपमुख्यमंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) की नियुक्ति की।

मंत्रिपरिषद की शक्ति मुख्यमंत्री सहित 16 है, जो सरकारिया आयोग द्वारा निर्धारित विधानसभा की शक्ति के 15% के भीतर है। सभी ने 12 जून, 2024 को शाम 4.55 बजे जनता मैदान, भुवनेश्वर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली ।

ओडिशा के नव नियुक्त मंत्री मंड़ल में –

मुख्यमंत्री
1. मोहन चरण माझी

उप मुख्यमंत्री:

2. कनक वर्धन सिंह देव

3. प्रावति परिडा़

मंत्रि
4.सुरेश पुजारी

5. रवि नारायण नायक

6. नित्यानंद गोंड

7. कृष्ण चन्द्र पात्र

8. पृथ्वीराज हरिचंदन

9. मुकेश महालिंग

10. विभूति भूषण जेना

11. डॉ. कृष्ण चंद्र महापात्रा

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

12. गणेश रामसिंह खूंटिया

13. सूर्यवंशी सूरज

14. प्रदीप बाला सामंत

15. गोकुलानंद मल्लिक

16. संपद चंद्र स्वांईं
17. आदि शामिल है।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *