ओड़गी–बिशनपुर सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली मंजूरी, 32 करोड़ की स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष

By
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर। ओड़गी से बिशनपुर तक लोक निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण सड़क अब नई मजबूती के साथ क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगी। लगभग 32 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 32 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस बहुप्रतीक्षित स्वीकृति पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक के निरंतर प्रयास, सतत पत्राचार और गंभीर पहल के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण परियोजना मंजूर हो सकी है।

श्री सोनी ने कहा कि ओड़गी–बिशनपुर मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों, मरीजों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क सुदृढ़ीकरण के बाद आवागमन सुचारु होगा, समय की बचत होगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस सड़क के बेहतर होने से न केवल यातायात सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास को भी नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने इस स्वीकृति को वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *