एसईसीएल गेवरा खदान में बड़ा हादसा: कोयले से भरी ट्रक में लगी आग

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा। कोरबा जिले में एसईसीएल गेवरा खदान में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां कोयले से भरी एक ट्रक में आग लग गई। घटना देर रात हुई, जब ट्रक कोयला सेम्पल चेकिंग के दौरान खड़े लाइन में खड़ा हुआ था।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिससे ट्रक धू-धू कर जलने लगा। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया और आसपास खड़े अन्य ट्रकों में भी आग लगने का खतरा पैदा हो गया था। हालांकि, समय रहते आसपास खड़े ट्रकों को वहां से हटा दिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

आग की सूचना मिलते ही एसईसीएल की विभागीय दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल वाहन के आने से पहले ट्रक का काफी हिस्सा जल चुका था।

पुलिस अब इस हादसे की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आग कैसे लगी और इसके पीछे क्या कारण है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *