उद्योग मंत्री ने महिलाओं को दी धमकी कहा- “ज्यादा हेकड़ी दिखाओगे तो पुलिस बुलाकर फेंकवा दूंगा

By
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने फ्लोरा मैक्स कंपनी के फ्रॉड से पिड़ित महिलाओं पर आपा खोकर कुछ ऐसा कह दिया कि प्रदेश की सियासत काफी गरमा गई है. विपक्ष के नेताओं समेत आम जनता भी उनके महिलाओं के प्रति व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं.

बता दें, हाल ही में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम कोरबा में आयोजित एक आदिवासी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान लगातार 5 दिन से धरना प्रदर्शन कर रही फ्लोरा मैक्स के फ्रॉड से पीड़ित महिलाओं ने हजारों की संख्या में मंत्री देवांगन की गाड़ी को घेर लिया और अपनी समस्या का समाधान मांगने लगी. पुलिस सिक्योरिटी की काफी कोशिशों के बाद भी महिलाएं वहां से नहीं हटी.

इस दौरान लगभग 3 घंटे पीड़ित महिलाओं के घेराव में रहने से आक्रोशित होकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपना आपा खो दिया और कहा कि :- चुपचाप रहो शांति से बात कर रहे हैं, ज्यादा हेकड़ी दिखाओगे तो पुलिस बुलवाकर फेंकवा दूंगा ।

इसी पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
पूर्व CM भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ठगी करने वाली कंपनियों से भाजपा नेताओं का ही नाम जुड़ता है. ठगी करने वाली कंपनी फ़्लोरोमैक्स का उद्घाटन करने में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का नाम आ रहा है. भाजपा सरकार में चिटफंड कंपनियों के कार्यालय का उद्घाटन भाजपा नेताओं ने ही किया था. लूट-खसोट में भागीदारी भाजपा की पहचान बन गई है.

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *