उड़ीसा से गांजा तस्करी करते फरार हुए आरोपी, स्कार्पियो वाहन से 56.6 किलो गांजा बरामद

By
Advertisement
Advertisement

थाना नगरनार पुलिस ने उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे गांजा की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस को देख स्कार्पियो वाहन सवार दो आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 56.605 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5.66 लाख बताई गई है।

आरोपियों द्वारा गांजा परिवहन के लिए पुलिस की तरह दिखने वाला स्कार्पियो वाहन (CG-04-PW-8248) इस्तेमाल किया गया था, जिसमें “POLICE” लिखी प्लेट, सायरन और लाल-नीली बत्ती लगी थी। वाहन की कीमत लगभग ₹5 लाख आंकी गई है। कुल जब्ती की कीमत ₹10.66 लाख है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देश  में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लोकेशन:-जगदलपुर

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *