आपरेशन सिंदूर अंतर्गत भाजपा एवं महिला मोर्चा ने शहर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

By
Advertisement
Advertisement

तिरंगा यात्रा में सरगुज़ा सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हुए शामिल

सेना के शौर्य को किया नमन, शहर में गूंजा भारत माता की जयघोष के नारे

अंबिकापुर।अंबिकापुर शहर में रविवार को ’आपरेशन सिंदूर’ के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोधन मिंज, महापौर मंजूषा भगत, जनप्रतिनिधि, आम नागरिकगणों की उपस्थिति में देशभक्ति से समाहित वातावरण देखने को मिला।


तिरंगा यात्रा सर्व प्रथम भाजपा ने मल्टीपरपज स्कूल से महामाया चौक, संगम चौक होते हुए घड़ी चौक पहुंची वही दूसरे तरफ़ भाजपा महिला मोर्चा ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जयस्तंभ चौक से, माहामाय चौक, संगम चौक से घड़ी चौक पहुंची। इस रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

सभी प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराते हुए, वंदेमातरम के नारे और भारत माता के जयकारों के साथ वातावरण को राष्ट्रीय एकता की भावना से भर दिया। तिरंगा रैली के दौरान सभी ने लोगों के चेहरों पर देश प्रेम और सैन्य शौर्य के प्रति गर्व की झलक देखने को मिली।

सरगुज़ा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा से हमारे सैन्य शौर्य के सम्मान में निकाली गई है। हमारे देश की सैन्य शक्ति का लोहा आज पूरा देश मना रहा है। आतंकियों ने बेगुनाह पर्यटकों की निर्मम हत्या की, जिसका बदला हमारे सैनिकों ने आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।

महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करते हुए हमारे राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों ने जोश और उत्साह के साथ एकजुट होकर एक स्वर में भारत माता की जय घोष,वंदे मातरम के नारे लगाते हुए भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा महापौर मंजूषा भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशा शुक्ला, सोनू तिग्गा, रश्मि जायसवाल, अरुणा सिंह, देवकी त्रिपाठी, माया मिश्रा, किरण मिश्रा, पूनम सिंह आदि मौजद रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *