आगजनी पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिलाने में जे बी एन एल सकारात्मक पहल करे , अंजुमन इस्लामिया के सचिव बैरम खान ने लिखा जेवी एनएल के उप महाप्रबंधक को पत्र

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर । अंजुमन इस्लामिया चकधरपूर के सचिव बैरम खान ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के उप महाप्रबंधक को पत्र लिखकर वर्ष 2017 को चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार के डेली मार्केट में आगजनी की घटना से प्रभावित हुए 54 दुकानदारो को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा है की आर्थिक रूप से प्रभावित हुए दुकानदारों को मुआवजा देने के लिए झारखंड सरकार के ऊर्जा विभाग ने इस संदर्भ में जे बी एन एल को पत्र लिखकर इसकी पहल करने की मांग की थी।

लेकिन विभाग की और से कोई संज्ञान नही लिया गया। इस संबंध में अंजुमन इस्लामिया के सचिव बैरम खान ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली से शिकायत की थी। इस पर आयोग ने संज्ञान लिया और उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम को कार्रवाई करने का आदेश दिया। उपायुक्त कार्यालय ने ऊर्जा विभाग के सचिव को पत्रचार कर इसका संज्ञान लेने को कहा। ऊर्जा विभाग ने इस विषय पर जेबीएनएल को कार्रवाई करने को कहा है। सचिव बैरम खान ने कहा कि आगजनी के पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए जेबीएनएल से लगातार पत्रचार किया जा रहा है लेकिन उनके तरफ से सकारात्मक जवाब या सहयोग नही मिल रहा है। उन्होंने कहा की विभाग को ये अन्तिम पत्र लिखा गया है। संतोष जनक पहल नहीं होने पर मानव अधिकार आयोग व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से भी शिकायत की जाएगी।

ताकि 7 सालों से न्याय की बाट जोह रहें पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा मिल सके।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *